In 10 minutes testy and Style Crispy Cheese Balls | क्रिस्पी पोटैटो चीज बॉल रेसिपी

क्रिस्पी पोटैटो चीज बॉल रेसिपी

Crispy Cheese Balls :पोटैटो चीज बॉल रेसिपी लेकर आया हूँ, जो बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल, बेहद टेस्टी और बाहर से एकदम क्रिस्पी होती है। यह रेसिपी इतनी आसान है कि आप इसे पहली बार में ही परफेक्ट बना पाएंगे। खास बात यह है कि इन पोटैटो चीज बॉल्स को आप पहले से बनाकर स्टोर भी कर सकते हैं और जब मन हो तब फ्राई करके गरमा-गरम सर्व कर सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को यह स्नैक बहुत पसंद आता है।

पोटैटो चीज बॉल रेसिपी के लिए सामग्री

  • उबले आलू – 5 बड़े
  • शिमला मिर्च (हरी, लाल, पीली) – बारीक कटी हुई
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरी मिर्च – बारीक कटी हुई
  • ऑरेगैनो – 1 छोटा चम्मच
  • चिल्ली फ्लेक्स – ½ छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – थोड़ा सा
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
  • मोज़रेला चीज – 1 कप (मिक्सचर के लिए)
  • प्रोसेस्ड चीज – छोटे क्यूब्स (स्टफिंग के लिए)
  • कॉर्नफ्लोर – 2 छोटे चम्मच
  • ब्रेड क्रम्ब्स – ½ कप
  • तेल – तलने के लिए

पोटैटो चीज बॉल बनाने की विधि

सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छी तरह ग्रेट या मैश कर लें। ध्यान रखें कि आलू में पानी बिल्कुल न हो, तभी बॉल्स अच्छे बनेंगे। अब इसमें बारीक कटी हुई शिमला मिर्च डालें। शिमला मिर्च डालने से पहले उसे हल्का सा निचोड़ लें ताकि एक्स्ट्रा पानी निकल जाए।

अब इस मिश्रण में नमक, हरी मिर्च, ऑरेगैनो, चिल्ली फ्लेक्स, काली मिर्च और हरा धनिया डालें। इसके बाद इसमें मोज़रेला चीज मिलाएं और सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। थोड़ा सा मिश्रण मैश करें ताकि सब कुछ अच्छे से बाइंड हो जाए।

अब बाइंडिंग के लिए इसमें कॉर्नफ्लोर और ब्रेड क्रम्ब्स डालें। इससे मिश्रण सूखा रहेगा और तलते समय बॉल्स टूटेंगी नहीं। अब तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल बना लें।

चीज स्टफिंग का तरीका

प्रोसेस्ड चीज को छोटे क्यूब्स में काट लें। अब एक आलू का बॉल लें, उसे हथेली पर चपटा करें और बीच में एक चीज क्यूब रखें। चारों तरफ से आलू बंद करके गोल बॉल बना लें। इसी तरह सभी पोटैटो चीज बॉल तैयार कर लें।

घर पर ब्रेड क्रम्ब्स कैसे बनाएं

अगर आपके पास रेडीमेड ब्रेड क्रम्ब्स नहीं हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं। 5–6 ब्रेड स्लाइस लें, उनके किनारे काट दें और छोटे टुकड़ों में तोड़कर मिक्सर में पीस लें। तैयार ब्रेड क्रम्ब्स को हल्का सा सूखा लें, इससे बॉल्स और ज्यादा क्रिस्पी बनेंगे।

कोटिंग के लिए स्लरी

एक बाउल में ½ कप कॉर्नफ्लोर और ½ कप मैदा डालें। इसमें नमक और काली मिर्च मिलाएं। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पतली स्लरी बना लें। ध्यान रखें कि स्लरी बहुत गाढ़ी न हो।

अब हर पोटैटो चीज बॉल को पहले स्लरी में डुबोएं और फिर ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह कोट कर लें। सभी बॉल्स को 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें, इससे कोटिंग अच्छी तरह सेट हो जाएगी।

तलने का सही तरीका

कढ़ाही में तेल गरम करें और गैस को मीडियम रखें। पहले बॉल्स को 3–4 मिनट तक हल्का फ्राई करें। हल्का रंग आने पर उन्हें निकालकर 2 मिनट का रेस्ट दें। इसके बाद दोबारा मीडियम-हाई फ्लेम पर फ्राई करें, जब तक बॉल्स सुनहरी और क्रिस्पी न हो जाएं। इससे अंदर की चीज भी अच्छे से मेल्ट हो जाएगी।

सर्व करने का तरीका

इन गरमा-गरम पोटैटो चीज बॉल्स को आप मेयोनीज़, टोमैटो सॉस या चिल्ली सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं। चाहें तो मेयोनीज़, टोमैटो सॉस और चिल्ली सॉस मिलाकर एक खास डिप भी बना सकते हैं।

स्टोरेज टिप्स

आप इन बॉल्स को हाफ फ्राई करके 10–12 दिन तक डीप फ्रीजर में स्टोर कर सकते हैं। जब भी खाना हो, पहले नॉर्मल टेम्परेचर पर लाएं और फिर दोबारा फ्राई करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top